फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिये डेढ़ घंटे जाम रहे

Sat, 15 Jul 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग में बेलखेत के समीप नाले में फंसी जीप को निकालती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) शनिवार को मलबा आने से डेढ़ घंटा बंद रहा। इस दौरान मार्ग पर सैकडों वाहन फंसे रहे। मलबा हटाने के बाद सुबह करीब 8: 45 बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत-टनकपुर के बीच चल्थी के समीप शनिवार को सुबह करीब सवा सात बजे दो स्थानों पर भारी मलबा आ गया। जिससे डेढ़ घंटे तक मार्ग अवरुद्ध हो गया। करीब 8.45 बजे जेसीबी से मलबे को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया गया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेसीबी के जरिए मलबे को हटा आवाजाही चालू की गई।
विज्ञापन



जिले के बंद ग्रामीण मोटर मार्ग
गल्लागांव-देवलमाफी, गौड़ी-किमतोली, सूखीढांग-डांडा-मीनार, ककरालीगेट-ठुलीगाड़, धौन-सल्ली, वालिग-गगार-जाख-कजीना,

चंपावत जिले में हुई बारिश की मात्रा
चंपावत:1 मिलीमीटर
लोहाघाट:0.5 एमएम
पाटी: 0 एमएम
बाराकोट:6 एमएम।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें