फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में 15 अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
चंपावत जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर गेहूं काटते किसान। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन की वजह से इस बार गेहूं की सरकारी खरीद दो सप्ताह देर से होगी। जिला सहायक निबंधक (एआर) सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से होगी। टनकपुर व बनबसा खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खरीद केंद्रों की तैयारी का सोमवार को मौके पर जाकर विभाग समीक्षा करेगा।
विज्ञापन

एआर ने बताया कि इस बार किसानों को 1925 रुपये क्विंटल के अलावा 20 रुपये बोनस गेहूं का खरीद मूल्य मिलेगा। पिछले साल गेहूं का खरीद मूल्य 1840 रुपये था। बताया गया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन कर गेहूं की खरीद के लिए काश्तकारों को प्रेरित किया जाएगा। बता दें कि 2019 में जिले में 2800 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। वैसे जिले में करीब 7300 हेक्टेयर एरिया में गेहूं बोया जाता है, जिसमें आठ हजार मीट्रिक टन उत्पादन होता है।
गेहूं की 45 फीसदी फसल कटी
चंपावत। कोरोना वायरस के खतरे से बचाव को जारी लॉकडाउन के बीच काश्तकारों ने अब तक करीब 45 फीसदी फसल की कटिंग कर ली है। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसान गेहूं व रबी की अन्य फसलें काट रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें