चंपावत के बालेश्वर मंदिर में शिव पुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे महा शिव पुराण कथा के तहत रविवार रात कलश संगीत कला समिति की ओर से संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए गंधर्व गिरि महाराज ने एक राधा, एक मीरा दोनों में अंतर क्या की शानदार प्रस्तुति दी। डीएस अधिकारी ने जनम तेरो बातों में बीत गयो और आयुष भट्ट ने राम नाम की ओढ़ी चदरिया और संजय जोशी ने प्रभु नाम में क्या और राजू पंत ने चदरिया झीनी रे झीनी की प्रस्तुति दी। हेम पंत ने प्रेम नगर मत जा रे मुसाफिर की प्रस्तुति से समापन किया। इस मौके पर हेम वर्मा, प्रकाश पांडेय, श्याम गिरि, जगत नाथ, शीनू खर्कवाल, मोहित खर्कवाल मौजूद रहे।
बाक्स
हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ आज होगा पुराण कथा का समापन
चंपावत। बालेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ शिव महापुराण कथा का समापन किया जाएगा। सोमवार को कथा व्यास राजेंद्र प्रसाद ने कथावाचन करते हुए भगवान शिव के विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी दी। मुख्य संयोजक देवी लाल वर्मा, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, रोहित बिष्ट सहित अन्य लोग विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। संवाद