फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बग्वाल मेले की सभी व्यवस्थाएं 20 अगस्त तक पूरी करें

Mon, 24 Jul 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा बगवाल मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम अनिल चन्याल। संवाद
विज्ञापन
देवीधुरा/पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम की धरती देवीधुरा में 27 अगस्त से शुरू होने वाले बग्वाल मेले की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को मंदिर समिति के साथ बैठक में पाटी के एसडीएम अनिल चन्याल ने कहा कि मेले की व्यवस्थाएं हर हाल में 20 अगस्त तक पूरी कर ली जाएं। बाद में उन्होंने परिक्रमा मार्ग, सड़क, पार्किंग, सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा भी लिया। 15 दिनी मेले में बग्वाल रक्षाबंधन के दिन 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और महामंत्री रोशन सिंह लमगड़िया के संचालन में बग्वाल मेले को भव्य रूप देने के लिए कई सुझाव दिए गए। बैठक में राजू बिष्ट, नवीन राणा, गिरीश सिंगवाल, चंदन बिष्ट, विक्रम सिंह कठायत, विनोद सिंह कठायत, बिशन चम्याल, दीवान सिंह लमगड़िया, बिशन लमगड़िया, प्रकाश मेहरा और राकेश लमगड़िया आदि मौजूद थे।
बता दें कि चारों खाम (चम्याल, गहरवाल, लमगड़िया और वालिग) सहित कुल सात थोकों के योद्धा रक्षाबंधन के दिन पूजा-अर्चना के बाद फल-फूलों से बग्वाल खेलते हैं। मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन के साथ मंदिर समिति की बैठक 27 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें