फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पश्चिम बंगाल की भटकी महिला परिजनों को सौंपी

Fri, 08 May 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की शिवानी मुर्मू को जल पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके पति और भाई को सौंप दिया। वह तीन माह पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन से भटक कर टनकपुर पहुंच गई थी। मानसिक हालत ठीक न होने पर वह कुछ नहीं बता पा रही थी। जल पुलिस के राजेंद्र गिरि ने बताया कि शारदा घाट पर भटक रही 32 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले होश आया और उसने अपना नाम व परिजनों का नंबर बताया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम को पश्चिम बंगाल से आए पति बबलू मुर्मू और जिला वर्धमान के डमरा निवासी भाई कार्तिक को सुपर्द किया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। इस बीच जल पुलिस के राकेश गिरि, गोताखोर रवींद्र पहलवान, एचसी कमला मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें