फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Mon, 24 Sep 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और गोलियां बरसाने की घोर निंदा की। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


वीर कालू सिंह माहरा चौक पर सोमवार को एबीवीपी के जिला संयोजक विनोद बगौली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ किए गए व्यवहार पर नाराजगी जताई। इंदर ढेक का कहना था कि विगत दिनों बंगाल में परिषद के छात्रों द्वारा वहां के महाविद्यालय में बंगाली विषय के अध्यापक की मांग की लेकिन विश्वविद्यालय ने राज्य सरकार के दबाव में बंगाली शिक्षक की जगह उर्दू शिक्षक की तैनाती कर दी जिसका विरोध करते हुए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

सरकार के इशारे पर पुलिस ने आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग की जिसमें परिषद के नगर सह-मंत्री राजेश सरकार, दीपेश बर्मन पुलिस की गोली का शिकार हुए। कार्यकर्ताओं ने ‘ममता बनर्जी मुर्दाबाद, ममता सरकार वापस जाओ, छात्र हितों का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर’ आदि नारे लगाए।
विज्ञापन


पुतला दहन में जिला संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा, राहुल जोशी, रिंकू बोहरा, रोबिन मेहता, नीरज सगटा, प्रदीप कलौनी ,मनीष डसीला, दीपक जोशी, विवेक पुजारी, करन मनराल, कमल कुल्याल आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें