टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथे दल के 48 सदस्यों का टनकपुर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दल के सदस्यों का तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा। दल मंगलवार सुबह चंपावत होकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा।
सोमवार को चौथे दल के यात्री शाम करीब पांच बजे टीआरसी पहुंचे। दल में छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, केरला, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्री के शामिल हैं। दल में शामिल कोलकाता की 64 वर्षीय शैफालिका घोष समद्दार ने बताया कि वह 17 वर्ष की आयु से इस यात्रा में शामिल होना चाहती थी, अब जाकर भोले का बुलाया आया है। वह इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साइंस की प्रोफेसर हैं।
इसी तरह पहली बार यात्रा में शामिल हैदराबाद के पी. प्रभाकर राजू ने बताया कि उन्हें बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने का मौका मिला है। टीआरसी के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि दल को मंगलवार की सुबह रवाना किया जाएगा। दल में एलओ तानवी पटेल और विशाल कुमार शामिल हैं। इस दौरान मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। संवाद
''''हम तो शिवभक्त हैं और देवभूमि से लगाव है''''
चौथे दल में शामिल कोलकाता में आईटी सेक्टर के व्यवसायी दंपति दीपक राकेचा और मधु राकेचा यात्रा के साथ ही देवभूमि को लेकर खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि वह शिवभक्त हैं और उनको देवभूमि उत्तराखंड से लगाव है। देवभूमि के कण-कण में भगवान विद्यमान है, उनका सपना सच हो गया और वह देवभूमि आ गए हैं। अब भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि वे लोग वर्ष 2019 से ही योजना बना रहे थे।
कानपुर के 20 वर्षीय आराध्य पिता के साथ चल पड़े शिव धाम
कानपुर के आईटी सेक्टर में कार्य करने वाले नितिन मालवीय अपने साथ अपने 20 वर्षीय पुत्र बीटेक के छात्र आराध्य को लेकर यात्रा में शामिल हैं। पिता-पुत्र यात्रा को लेकर बेहतर उत्साहित नजर आए। छात्र आराध्य बोले- भोले बुलाया और और पिता के साथ आ गए। नितिन बोले-वह तो वर्ष 1994 में धाम आ चुके हैं और वर्ष 2001 से 2012 के बीच निरंतर बद्रीनाथ के दर्शन को आ रहे हैं। उनका पूरा परिवार धार्मिक हैं और अब अपनी नई पीढ़ी को भी इसी मार्ग पर ले जा रहे हैं। संवाद
फोटो - 04 सीपीटी 20पी - टनकपुर के टीआरसी में कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथे दल के यात्री जयकारे लगाते हुए। संवाद
फोटो - 04 सीपीटी 21पी - टनकपुर के टीआरसी में कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथे दल के यात्री। संवाद
फोटो - 04 सीपीटी 22पी - कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथे दल में अपने पिता नितिन मालवीय के साथ यात्रा में शामिल कानपुर निवासी 20 वर्षीय छात्र आराध्य। संवाद
फोटो - 04 सीपीटी 23पी - कैलाश मानसरोवर यात्री बुजुर्ग कलकत्ता निवासी शैफालिका घोष। संवाद
फोटो - 04 सीपीटी 24पी - कैलाश मानसरोवर यात्री हैदराबाद के पी प्रभाकर राजू। संवाद
फोटो - 04 सीपीटी 25पी - कैलाश मानसरोवर यात्री दल में शामिल कलकत्ता का व्यवसायी दंपती दीपक राकेचा और मधु राकेचा। संवाद