फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो लॉकडाउन में नहीं होगी साप्ताहिक बंदी!

विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन खुले बाजार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना से बचाव के मद्देनजर 23 मार्च से शुरू लॉकडाउन के बाद से जिले के पहाड़ी हिस्से में एक भी दिन साप्ताहिक बंदी नहीं हुई है। अब हफ्ते के सभी सातों दिन आपात और आवश्यकीय सेवाओं को छोड़ शेष बाजार भी खुल रहा है।
विज्ञापन

जिले में चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा के बाजार में साप्ताहिक बंदी लागू है। चंपावत, लोहाघाट में रविवार को ये बंदी होती है लेकिन जिन दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है, 23 मार्च से पहाड़ में वे सभी दुकानें सप्ताह के सातों दिन खुल रही हैं। इस दौरान पड़े सात रविवार को भी ये दुकानें खुली रहीं। दवा, सब्जी, मिठाई, चाय-पानी, होटल आदि दुकानों को ही साप्ताहिक बंदी से छूट रहती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा का कहना है कि व्यापारियों को जैसे भी निर्देश दिए जाएंगे, उनका पालन किया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सकी। अलबत्ता एडीएम टीएस मर्तोलिया का कहना है कि साप्ताहिक बंदी का पालन किया जाना चाहिए। इसे लेकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें