फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सेहत पर भारी पड़ा शादी समारोह का खाना, 108 ग्रामीण बीमार

Sat, 31 May 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के खीडी में बारात में भोजन करने के बाद बीमार पडे़ मरीजों का उपचार कर जानकारियां लेते सी
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम सिलिंग के खीड़ी तोक में शादी समारोह में भोजन करने के बाद 108 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार ग्रामीणों का इलाज किया। गंभीर रूप से बीमार पांच ग्रामीणों को उप जिला अस्पताल लोहाघाट में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डालकर अन्य रोगियों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम सिलिंग के खीड़ी तोक से बरात बाराकोट गई थी। अगले दिन शुक्रवार को गांव में प्रीतिभोज था। इसमें आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के 250 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था। दोपहर 12:30 बजे प्रीतिभोज शुरू हुआ जो शाम करीब चार बजे तक चला। कार्यक्रम के बाद लोग अपने-अपने घरों को चले गए। रात होते-होते ग्रामीणों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार की शिकायत होने लगी।
कुछ लोग निजी वाहनों से तो कुछ 108 आपातकालीन सेवा से अस्पताल पहुंचने लगे। शनिवार सुबह होते-होते 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार पड़ गए। मामले की सूचना राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को भी दी। प्रभारी सीएमएस डॉ. सोनाली मंडल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम खीड़ी गांव पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि गांव में ही 103 लोगों का इलाज किया गया जबकि पांच लोग लोहाघाट उप जिला अस्पताल में भर्ती हैं। यहां सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को उन्हें बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोट
मामले की जांच जारी है। आशंका है कि भोजन में खाद्य जनित संक्रमण हो सकता है। गांव में अभी भी सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी बनाए हुए है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बनाए गए भोजन की सैंपलिंग कराई गई है।- डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ।

बीमार ग्रामीणों के लगातार अस्पताल पहुंचने पर फूड प्वॉइजनिंग का मामला आया सामने

शादी समारोह में भोजन करने के बाद सभी अपने-अपने घरों चले गए थे। रात करीब 11 बजे से लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। 12 बजे के बाद लोगों के अस्पताल पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। एक के बाद एक लोगों के अस्पताल पहुंचने के बाद फूड प्वॉइजनिंग का मामला सामने आया।

उप जिला अस्पताल में भर्ती हैं ये मरीज
नरेश गिरि (30), सीमा देवी (37), कलावती देवी (42), राकेश नाथ (35) और मनी देवी (46)


भोजन में बना था दाल-भात और सब्जी

बीमार ग्रामीणों ने बताया कि प्रीतिभोज का खाना पुरोहितों ने तैयार किया था। भोजन में दाल-भात, गोभी की सब्जी (टपक्या), चटनी, रायता और खीर बनाई गई थी। भोजन करने के बाद रात में उन्हें उल्टी-दस्त और पेट में दर्द आदि की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें