फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत वेबसाइट की टेस्टिंग

विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की वेबसाइट की चंपावत में टेस्टिंग करतें डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बनाई गई वेबसाइट की टेस्टिंग की गई। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कैंप कार्यालय में वेबसाइट का परीक्षण किया। वेबसाइट का निर्माण करने वाले रवि कुमार ने बताया कि इसके माध्यम से बाल विकास विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग की विभिन्न गतिविधियों का अपडेट डाटा, वीडियो भी वेबसाइट में अपलोड किए जाएंगे। डीएम ने बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, खेल आदि विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी वेबसाइट से उपलब्ध कराने को कहा। इसके लिए अन्य विभाग की वेबसाइट से भी लिंक करने, ऑनलाइन काउंसलिंग का विकल्प जोड़ने को कहा। वहां जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, महिला शक्ति केंद्र की ऊषा जोशी, आशा सामंत, नेहा गौड़ चंद, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के दीपक सिंह बोहरा, वन स्टॉप सेंटर की सोनी, रितु आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें