चंपावत के राकड़ी फुलारा के पास एनएच के किनारे कई दिनों से पड़ा गड्ढा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राकड़ी फुलारा गांव के पास तीन दिन से बना गड्ढा आवाजाही के लिए खतरा बन रहा है। इस वजह से हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस गड्ढे को तुरंत भरने की गुहार लगाई है। रोडवेेज के पूर्व कर्मचारी नेता एनडी जोशी, देव सिंह बोहरा, जनार्दन फुलारा आदि का कहना है कि तुरंत गड्ढों को नहीं भरने पर न केवल आवाजाही खतरनाक बनी हुई है, बल्कि दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है।