फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मौसम बदला, वायरल बुखार और टाइफाइड के मरीज बढ़े

Tue, 19 Nov 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में बुखार वायरल के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी 400 से अधिक रही।
विज्ञापन

सुबह से ही जिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में मरीजों की इलाज के लिए लंबी लाइन रही। इससे मरीजों को पर्चा बनाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
फिजिशियन डॉ. यश मोहन ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लगातार बुखार वायरल और टाइफाइड के मरीज बढ़ रहे हैं। कहा कि इस मौसम में गर्म कपड़े पहनने चाहिए। साफ पानी-पीना चाहिए। रात में पाले में नहीं जाना चाहिए। सादा भोजन करना चाहिए। समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें