फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रामीणों को बाढ़ सुरक्षा कार्य और झूलापुल बनने का इंतजार

Fri, 06 Jun 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बेलखेत गांव में एक वर्ष बीतने के बाद भी बाढ़ सुरक्षात्मक और झूलापुल पुल का कार्य शुरू नहीं हो सका है। पिछली बार जुलाई में मानसून की बारिश ने गांव में भारी तबाही मचा दी थी। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला झूलापुल बह गया था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 34 किमी दूर बेलखेत गांव में झूलापुल बहने के बाद लोगों का संपर्क मुख्यालय से कट गया था। इससे लोगों के लिए आवाजाही करना आसान नहीं था। आवाजाही के लिए ट्रॉली निर्माण कार्य किया गया, लेकिन एक वर्ष का समय बीतने के बाद भी बेलखेत गांव के लिए बाढ़ सुरक्षा और झूलापुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
ग्रामीण दशरथ सिंह बोहरा, रवि बोहरा, शोभन सिंह, शेर सिंह, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, नवीन सिंह ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा और झूलापुल का कार्य शुरू न होने से इस बार मानसून से पहले ही उन्हें डर डर सताने लगा है। बताया कि कोइराला नदी का रुख सीधा गांव की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्हाेंने जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। बता दें कि मानूसन सीजन में बेलखेत गांव के बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जा पाते हैं। नदी का पानी अधिक होने से किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें