फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सबने ये ठाना है, रुबेला को जड़ से मिटाना है

Sat, 28 Oct 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में मिजिल्स रूबेला का टीका लगवाने को जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हम सबने यह ठाना है, रूबेला को जड़ से मिटाना है के उद्घोष के साथ शनिवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने खसरा रूबेला रैली निकाली। रैली का आयोजन जीआईसी चौक से जिला अस्पताल तक किया गया। रैली का शुभारंभ एडीएम हेमंत कुमार वर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


गर्भवती महिला के रूबेला से ग्रस्त होने पर इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। इससे बच्चों में अंधापन और बहरापन जैसी विकृतियां होती हैं। खसरा से डायरिया, निमोनिया तथा इनफलाइटस होता है, जो कि शिशुओं की मौत का कारण बनती हैं। इन दोनों बीमारियों से शिशुओं को बचाने के लिए 30 अक्तूबर से मिजिल्स रूबेला कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।  

डॉ.रश्मि पंत एवं डॉ. केसी ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई रैली में एनएचएम, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, आशा कार्यकर्ताओं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शिरकत की। रैली में जीआईसी, उदयन इंटनेशनल, यूनिवर्सल ग्रीन, सनसाइन, एबीसी आल्मामैटर आदि स्कूलों के बच्चों के अलावा डॉ.आरके जोशी, शंकर दत्त पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



खसरा रूबेला रोग के प्रतिरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले खसरा रूबेला रोग प्रतिरक्षण अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए गंगोलीहाट में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी के नेतृत्व में जीआईसी गंगोलीहाट के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। जीआईसी से स्थानीय गेस्ट हाउस तक निकली जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पाटनी ने बताया कि रैली के माध्यम से बच्चों ने 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले खसरा रूबेला रोग प्रतिरक्षण अभियान में 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से टीका लगाने की अपील की। रैली को सफल बनाने में जीआईसी के प्रधानाचार्य शिवदयाल, चिकित्साकर्मी दीवान सिंह मेहरा, कल्याण सिंह मेहता, प्रेमा देउपा, उमा कोहली आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें