फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन मिल रहा है पानी

Tue, 10 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चौथे दिन मिल रहा है पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के बावजूद भी लोगों को नगर में चौथे दिन ही पानी मिल पा रहा है। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। अलबत्ता पेयजल स्रोतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन


नगर के हथरंगिया, ठाड़ाढुंगा, बजरंगबली, सार्कीटोला, लोहावती, मीनाबाजार, कचहरी वार्ड में लोगोें को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग हैंडपंपों, नौलों, धारों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट बरकरार है।

फोर्ती, खूनामलक, चौड़ी, सुंई, पुलहिंडोला, कलीगांव, टूंणा, सेरीगैर, पाटन पाटनी आदि स्थानों में पेयजल के लिए लोगों को खूब मशक्कत करनी पड़ रही है। उधर, पाटी में पेयजल संकट गहराया हुआ है। प्रधान छत्र सिंह बिष्ट का कहना है कि यहां के स्टैंड पोस्ट में जल संस्थान की ओर से मात्र 20 मिनट ही पानी दिए जाने से लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। कुछ लोगों को तो बिना पानी के लिए बैरंग लौटना पड़ रहा है। प्रधान का कहना है कि स्टैंड पोस्टों के जल स्तर में कोई कमी नहीं आई है। पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी लोगों को प्यासा रहना पड़ रहा है।  उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग का यही रवैया रहा तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें