मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों के लिए शारदा पवित्र स्नान के साथ ही गर्मी से बचने का भी माध्यम बन गई है। दिन में चिलचिलाती धूप में कोई पंखे, कूलर की हवा का सहारा ले रहा है तो कोई खुले में पेड़ के नीचे बैठकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहा है।
इससे हटकर मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए भक्तजन गर्मी से बचने को शारदा में जलक्रीड़ा का आनंद भी उठा रहे हैं। नदी में स्नान से यात्रियों को गर्मी से राहत मिल रही है। जिस कारण वे घंटों तक नदी में जलक्रीड़ा कर रहे हैं।