फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में आज से टैंकरों से बंटेगा पानी

Sat, 31 Mar 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत तल्लीहाट में पेयजल लाइन से बूंद बूंद टपक रहे पानी को इकठ्ठा करती बुजुर्ग महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के जरूरत वाले क्षेत्रों में रविवार से टैंकर के जरिये पानी का वितरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए जल संस्थान ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभागीय टैंकरों के अलावा पिकअप से भी पेयजल संकट से ग्रस्त इलाकों में पानी बांटा जाएगा। दूसरी तरफ कई इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। तल्लीहाट में तो महिलाएं पेयजल लाइन से बूंद बूंद टपक रहे पानी को एकत्र करने के लिए मजबूर हैं

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि जरूरत वाले इलाकों में पहली अप्रैल से टैंकर और पिकअप के जरिए पानी बांटा जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पेयजल स्रोत में पानी कम होने से इस बार गंभीर संकट हो सकता है। गर्मी के सीजन में टैंकर से अभावग्रस्त इलाकों में चार विभागीय टैंकर के अलावा दस पिकअप से पानी बांटा जाएगा। विभाग ने इसके लिए मुख्यालय को तीस लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार 27 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। जिससे पानी वितरण में लगे पिकअप का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जीआईसी रोड, कनलगांव, तल्लीहाट, मल्लीहाट, शांत बाजार और भैरवा में पेयजल संकट ज्यादा है। इन इलाकों में मांग के अनुसार टैंकरों के जरिए पानी वितरण किया जाएगा। उधर तल्लीहाट में महिलाएं पेयजल लाइन से बूंद बूंद टपक रहे पानी को भरने के लिए मजबूर हैं। पेयजल स्रोत में पानी की कमी होने से इस इलाके में पेयजल लाइन से बेहद कम पानी आ रहा है। यहां के लोगों का ज्यादातर समय पानी भरने में खर्च हो रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें