फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही साफ कर दिया पेयजल स्रोत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पाटी के लोगों को जरूरत का बमुश्किल 60 प्रतिशत ही पानी मिल पाता है। पेयजल स्रोतों की नियमित अंतराल पर सफाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

विभागीय प्रयास नाकाफी होने पर गांव के युवा खुद ही स्रोत साफ करने में जुट गए और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने स्रोत से मिट्टी और कचरे को निकाल साफ कर डाला।
पाटी में कई दिनों से साफ पानी न आने की शिकायत आ रही थी। इसकी शिकायत कर कोई नतीजा न निकलने पर संदीप मेहता आदि कुछ युवा पाटी से छह किमी दूर फटकशिला मंदिर के पास स्थित पेयजल स्रोत्र पहुंचे।
विज्ञापन

वहां देखा, तो स्रोत में बड़ी मात्रा में घास और उसके पास टैंक में काफी मिट्टी पड़ी थी। ठीक से देखरेख न होने से टैंक का ढक्कन भी टूटा था और भीतर गंदगी थी। शुक्रवार सुबह गांव के युवा जल स्रोत पहुंचे और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद यहां की गंदगी को साफ किया।
इस काम में दिनेश मेहता, हिमांशु मेहता और बबलू मेहता जुटे रहे। इधर जल संस्थान के एएई सीएस पंत का कहना है कि जल संस्थान के टैंक और स्रोत में नियमित अंतराल पर सफाई की जा रही है।
हो सकता है कि टैंक का ढक्कन किसी असामाजिक तत्व ने तोड़ा हो। अलबत्ता उनका कहना है कि अब विभाग जल्द ही टैंक की सफाई कराएगा।
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक में 63 पेयजल स्रोत हैं, जिनसे कुल 53 योजनाएं बनी हैं। जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस का कहना है कि पाटी ब्लॉक के 32544 लोगों के लिए रोजाना 17.90 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है, लेकिन अभी 10.76 लाख लीटर पानी ही मिल पा रहा है। वहीं जल निगम यहां के लिए कोरा पंपिंग योजना का निर्माण कर रहा है, जो इसी साल पूरा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें