फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सभासदों ने जल संस्थान दफ्तर पर धरना देकर किया प्रदर्शन

Tue, 21 Feb 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में दिनोंदिन पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पा रहा है। पेयजल समस्या से गुस्साए पालिका सभासदों ने जल संस्थान कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक सभी वार्डों में टैंकरों के जरिए जलापूर्ति करने की मांग की। समस्या का जल्द समाधान न होने पर जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सभासद राजकिशोर साह के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि जल संस्थान नगर में तीसरे या चौथे दिन पानी की सप्लाई कर रहा है उसमें भी लोगों को मात्र 20 मिनट ही पानी मिल पाता है। कहा कि पेयजल के लिए लोग नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे, हैंडपंपों, नौलों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकका। सभासदों ने आरोप लगाया कि विभाग जल मूल्य तो पूरे साल का लेता है और पानी साल में 90 दिन भी नहीं देता। पेयजल व्यवस्था में सुधार न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में सभासद भुवन बहादुर, दीपक साह, बसंत जोशी, पवन पांडेय, शुभम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें