फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल पुलिस ने तीन श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया

Thu, 21 May 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के शारदा घाट में पिछले 48 घंटे में जल पुलिस की टीम ने तीन श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया। जल पुलिस के राकेश गिरि ने बताया कि घाट में श्रद्धालु दूर-दूर तक स्नान कर रहे हैं। टीम निरंतर श्रद्धालुओं को आगाह कर रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं, ग्राम पापड़ निवासी वैभव गुप्ता (19), बरेली के कालीबाड़ी निवासी अंकित (26) स्नान करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। टीम ने तत्काल दोनों को रेस्क्यू किया। जबकि मंगलवार को बरेली के मालू की पुलिया निवासी श्रद्धालु विशाल सैनी (18) साथियों के साथ घाट में स्नान करते समय डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर वहां तैनात टीम ने पानी में उतर कर उसे सुरक्षित बचाया। टीम में जल पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल मनोज राणा, मुकेश कुमार, नीरज बोरा, गोताखोर रविंद्र कुमार, पीआरडी सूरज शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें