फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में हुई वर्षा से शारदा का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद से शारदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे लोहियाहेड और एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली का उत्पादन बढ़ने की संभावना है। चार दिन पूर्व शारदा नदी का जलस्तर करीब आठ हजार क्यूसेक के आसपास था। बुधवार सुबह नौ बजे शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर 11332 क्यूसेक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 16394 क्यूसेक हो गया। शारदा बैराज के जेई संजय सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में हुई वर्षा से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा है। उधर शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि 15 जून के बाद नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि होने की संभावना है। बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से लोहियाहेड एवं टनकपुर पावर स्टेशन के बिजली घरों का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें