फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए दो और लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले में बृहस्पतिवार को दो और लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मुंबई से आए थे। एक व्यक्ति बनबसा, तो दूसरा चंपावत विद्या मंदिर में क्वारंटीन था। इसी के साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। अब तक संक्रमित लोगों में से 30 मुंबई के प्रवासी हैं। शेष 5 लोग उनके संपर्क में आए हैं।  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव की 2 जून को हल्द्वानी में मौत हो चुकी है, जबकि सात कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। टनकपुर के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि बनबसा में क्वारंटीन 49 साल का व्यक्ति 23 मई को आया था। उसे हृदय रोग से संबंधित परेशानी भी है। इस व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं चंपावत वाले 45 साल के शख्स को अस्पताल में आइसोलेट किया जा रहा है। --::: चंपावत में लिए गए 92 सैंपल ::: चंपावत। जिले से बृहस्पतिवार को कुल 92 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि इसी के साथ अब कुल सैंपल 707 हो गए हैं। इनमें से 487 निगेटिव व 35 पॉजिटिव हैं। अभी 185 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें