बाराकोट टैक्सी स्टेंड के पास एनएच में बने गड्ढे। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट टैक्सी स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाली नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने सड़क किनारे नाली बनाकर पानी निकासी की मांग की है। प्रकाश चंद्र, हरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, पार्वती देवी और हीरादेवी ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के नाली न होने से पानी सड़क पर बहता है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से दुर्घटना का खतरा है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और प्रशासन से नाली निर्माण करने की मांग की है। संवाद