फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नालियां और स्क्रबर बंद होने से सड़क पर बह रहा पानी

Wed, 13 Sep 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नालियां टूटने से सड़क पर बह रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने लोनिवि और एनएच की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे नालियां बंद होने से पानी सड़क पर बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने लोनिवि और एनएच की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद राजकिशोर साह, दीपक साह आदि का कहना है कि नगर क्षेत्र में जहां लोनिवि की सारी नालियां बंद और क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। स्टेशन बाजार से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक एनएच के चार स्क्रबर बंद पड़े हैं। लोनिवि की हथरंगियां से लेकर कालू माहरा चौक तक, डिग्री कॉलेज तिराहे से बाड़ीगाड़ तक, कालू माहरा चौक से कोली पुल तक, जीआईसी से लेकर बाराकोट टैक्सी स्टैंड, हथरंगिया तक सड़क किनारे नालियां बंद पड़ी हैं।
बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनकी पहल पर डीएम ने बंद नालियों को खोलने और मरम्मत के लिए करीब 34 लाख का बजट दिया था लेकिन लोनिवि निर्माण कार्य कराने में हीलाहवाली कर रहा है। चामी के प्रधान प्रकाश महर का कहना है कि लोहाघाट चौमेल मार्ग किनारे की नालियां बंद हैं। नालियां बंद होने से पानी सड़कों से बहता हुआ सड़क के नीचे बने मकानों में घुस गया जिस कारण मकानों को खतरा पैदा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें