चंपावत। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में जल भराव से चिकित्सा कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के पास बनी आवासीय कॉलोनी में बरसात से पूर्व ही जल भराव की समस्या के कारण डाक्टर्स और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आवासीय कॉलोनी के ठीक गेट के सामने पानी का तालाब बना हुआ है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.आरके जोशी ने बताया कि जल भराव की समस्या का समाधान किया जा रहा है।