फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को दूसरे या तीसरे दिन नसीब हो रहा है पीने का पानी

विज्ञापन
लोहाघाट नगर में पाइप लाइनों से लीकेज होकर बर्बाद बहता पानी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एक ओर जहां नगर में पेयजल की कमी है। लोगों को दूसरे या तीसरे दिन पानी मिल पा रहा है, वहीं नगर में कई स्थानों में पाइप लाइनें लीक होने से हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है।
विज्ञापन

चेयरमैन गोविंद वर्मा, सभासद राजकिशोर साह आदि ने बताया कि चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना में आने वाली फोर्ती पेयजल योजना करीब छह महीनों से अधिक समय से टूटी है। इसका पानी लोहावती नदी में बह रहा है। जल संस्थान मूकदर्शक बना है। इस कारण नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रोजाना 2100 केएल के सापेक्ष 720 केएल पानी ही मिल पा रहा है।
फोर्ती से आने वाली पाइप लाइन करीब छह माह से अधिक समय से टूटी है। इसे सुधारने के लिए जल संस्थान, प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या नहीं सुलझ रही है। लोगों ने जल संस्थान से पाइप लाइनों में लीकेज बंद कर आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें