फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्ककार्की के 40 परिवार पानी को तरसे

Tue, 26 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शहर के नजदीक के गांव खर्ककार्की में पानी मिलने में हो रही अंधेरगर्दी को लेकर लोग गुस्से में हैं। पानी वितरण में हो रहे भेदभाव से नाराज लोगों ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया। व्यवस्था में तुरंत सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शहर से तीन किलोमीटर दूर खर्ककार्की के एक हिस्से में पानी मिल रहा है, जबकि तल्ली खर्ककार्की के 40 से अधिक परिवार को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी वितरण में हो रही गड़बड़ी की वजह से ये दिक्कत आ रही है।

पेयजल के लिए वे लंबी दूरी तय कर गाड़-गधेरे पहुंचते हैं। प्रदर्शन करने वालों में कमला सक्टा, बसंती देवी, सुमन, निर्मला देवी, जानकी देवी, कलावती देवी, बसंत राय, तुलसी देवी, चंद्रकला, मुकेश कुमार, सुरेश राम, प्रमोद राम, विनोद राम आदि थे। उधर, जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर एसएस थापा का कहना है कि लाइनमैन को भेजकर पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें