फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए रात में लगा रहे लाइन

Fri, 16 Dec 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पानी के लिए रात में लगा रहे लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुमदेश क्षेत्र के पुलहिंडोला के लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। यहां के लोग पेयजल के लिए एक अदद हैंडपंप पर आश्रित हैं। पानी के लिए यहां के लोग कड़ाके ठंड में रात को भी लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


अटल आदर्श गांव किमतोली से सटे पुलहिंडोला कस्बे में सरकारी अस्पताल, राजकीय इंटर कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक, दूरसंचार एक्सचेंज सहित कई कार्यालय हैं। आबादी भी 1100 से ज्यादा है पर सबसे बुनियादी सुविधा पानी तक को यहां के लोग तरस रहे हैं। इलाके में एक भी सरकारी पेयजल योजना नहीं है। प्यासे लोगों के लिए अकेला सहारा मांडेक्स हैंडपंप हैं। लेकिन पांच हैंडपंपों में से भी चार काम नहीं कर रहे हैं। इलाके का पूरा दबाव एकमात्र हैंडपंप पर होने से ग्रामीणों को दिक्कते झेलनी पड़ रही हैं। बड़ी तादात में लोग रात जगा कर कड़ाके की सर्द के बीच 400 मीटर दूर मांडेक्स हैंडपंप में लाइन लगा पानी भर रहे हैं।

ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, दान सिंह, नकुल पंत, तारादत्त, कैलाश पांडेय, विनोद सिंह आदि का कहना है कि पानी भरने के लिए रोजाना दो से तीन घंटे का वक्त बर्बाद हो रहा है। इलाके के लोग आगामी विधानसभा चुनाव मेें इसे बड़ा मुद्दा बनाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं जल संस्थान का कहना है कि जल स्तर में गिरावट से हैंडपंपों में पानी कम हो रहा है। खराब मांडेक्स हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन



ट्यूबवेल से बुझेगी प्यास
पुलहिंडोला में पेयजल समस्या के समाधान के लिए करीब दो वर्ष पूर्व ट्यूबवेल का काम शुरू हुआ। 1.27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल का काम सुस्त गति से चल रहा है। कार्यदाई संस्था जल निगम के महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों टैंकों का निर्माण तकरीबन पूरा हो गया है, जबकि 100 किलोलीटर क्षमता का टैंक एक पखवाड़े में तैयार हो जाएगा। निर्माण की दूसरी किश्त नहीं मिलने से काम में देरी हो रही है।
उधर लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि पानी की मारामारी को देखते हुए पुलहिंडोला में ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू किया गया है। इस ट्यूबवेल के पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें