फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जलता रहा कूड़ा

Mon, 23 Oct 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
चंपावत सर्किट हाउस के समीप कूड़े के ढेर में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के समीप कूड़ा दूसरे दिन भी जलता रहा। कूड़े के ढेर में लगी आग से आसपास के क्षेत्रों धुंआ छाया हुआ है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से ललुवापानी रोड पर सर्किट हाउस के समीप सड़क के किनारे अस्थायी ट्रचिंग ग्राउड में कूड़ा डाला जाता है।

इसमें कई बार अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी जाती थी। रविवार से यहां पर लगे कूड़े के ढेर में लगी हुई है। आग से निकलने वाले वाले धुएं से सेलाखोला और आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेलाखोला वन पंचायत के सरपंच कैलाश सिंह का कहना है कि नगर पालिका की ओर से लगातार डाले जा रहे कूड़े से क्षेत्र के पेयजल स्रोत दूषित हो गए हैं। 

रविवार से कूड़े में लगी आग से निकल रहे धुएं के कारण लोगों की परेशानियों में इजाफा हो गया है। दीपक पनेरू आदि ने नगरपालिका की लचर कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। कूड़े का निस्तारण अन्य जगह न किए जाने पर पालिका के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि कूड़े में लगी आग को पानी से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि कूड़े में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें