फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में खोला जाए पूर्व सैनिकों का अस्पताल

Mon, 16 Nov 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन एक्स सर्विसमैन हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत जिला मुख्यालय में पॉलीक्लीनिक खोलने की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। सोमवार को यहां पूर्व सैनिक सभागार में हुई बैठक में इस मुद्दे को लेकर संगठित होने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों का कहना था कि मानकों के आधार पर देश में हर छोटे, बड़े जिले के मुख्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के साथ ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक संचालित हैं। देश में ईसीएचएस सेवाओं के शुरू होने के 13 वर्ष बाद भी यहां के पूर्व सैनिकों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।

सोमवार को हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि जिला मुख्यालय में 2010 में पॉलीक्लीनिक स्वीकृत हो चुका है, लेकिन उसका संचालन बनबसा सैनिक छावनी में किया जा रहा है। जिससे यहां के पूर्व सैनिकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


हयात सिंह अधिकारी ने सूचना के अधिकार अधिनियम से मिली सूचनाओं की जानकारी दी। संगठन के संरक्षक कर्नल सुरेश अधिकारी ने सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, आश्रितों से इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर योगदान देने का आह्वान किया। उनका कहना था जरूरत पड़ने पर आंदोलन को उग्र स्वरूप दिया जाएगा।

पूर्व सैनिकों का कहना था कि चाहे कितना ही संघर्ष करना पड़े ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक को मुख्यालय में लाकर ही दम लेंगे। कैप्टन भैरव सिंह की अध्यक्षता में स्क्वाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा ने संचालन किया।

वहां कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, नैन सिंह, प्रेम सिंह, सुंदर सिंह, दीवान सिंह, घनश्याम पांडेय सहित पाटी, खेतीखान, बारकोट, लोहाघाट क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें