फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य खाद्यान्न के लिए एक माह का इंतजार और

Sat, 26 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर खत्म होने में बमुश्किल पांच दिन बाकी है, मगर राज्य खाद्यान्न योजना का राशन अधिकांश जगह अभी बंटना भी शुरू नहीं हो सका है और अब विभाग ने औपचारिकता पूरी नहीं होने पर इस राशन को जनवरी के साथ देने की बात कही है।
विज्ञापन


राज्य खाद्यान्न योजना के तहत जिले में 22100 कार्डधारकों को गेहूं, चावल, चीनी दी जानी है, लेकिन पूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रकाश सिंह फर्त्याल का कहना है कि खाद्यान्न से पहले कार्डधारक को आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र की प्रतिलिपि सस्ता गल्ले की दुकान में जमा करानी जरूरी है, मगर अधिकांश जगहों से ये प्रक्रिया अभी पूरी नहीं की जा सकी है। इस वजह से कोटेदारों को राज्य खाद्यान्न योजना का कोटा आवंटित नहीं किया गया है।

औपचारिकता पूरी करने पर इस राशन को अब जनवरी के कोटे के साथ दिए जाने की बात विभाग ने कही है। अलबत्ता पूर्ति विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के तहत 33595 राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


बीपीएल कार्डधारकों को नहीं मिल रहा राशन
कई सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों (बीपीएल) को राशन नहीं मिल पा रहा है। चंपावत से सात किमी दूर मानेश्वर सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान में बीपीएल कोटेदारों की फीडिंग में गड़बड़ी की वजह से राशन नहीं मिल सका है। डिगरी देवी, निर्मला देवी, गोविंद राम, पूजा उप्रेती, कमला देवी, परूदेवी, पुष्पा देवी, ममता देवी आदि बीपीएल वर्ग के कार्डधारकों ने राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। उधर, कोटेदार राजेश जोशी का कहना है कि बीपीएल कार्डधारकों की डीएसओ कार्यालय से फीडिंग नहीं होने की वजह से राशन आवंटित नहीं हो सका है। उन्होंने इस खामी की जानकारी पूर्ति विभाग को देते हुए अविलंब सुधार की मांग की है। विभाग का कहना है कि गड़बड़ी को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें