चंपावत/टनकपुर/बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत विभिन्न स्थानों में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को स्वीप टीम ने टनकपुर स्टेडियम पहुंचकर विभिन्न खेलों का अभ्यास कर रहे युवा मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया।
आमबाग के बूथ नंबर 140 में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। स्वीप टीम के सदस्य त्रिलोचन जोशी ने बताया कि प्रशासन की टीम हर उस मतदान केंद्र को कवर कर रही है, जहां पर पिछली बार मतदान का प्रतिशत कम रहा। इस दौरान एसडीएम आकाश जोशी, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, स्वीप टीम की कल्पना आर्य, अर्पित शर्मा, विनोद गहतोड़ी, क्रीड़ा प्रभारी मुकेश शर्मा, दीपक उपाध्याय मौजूद रहे।
बेड़ीनाग में सहायक निर्वाचन अधिकारी यशवीर सिंह के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल के नेतृत्व में नव युवा मतदाता सम्मेलन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं को स्वीप समन्वयक विनोद जोशी ने मतदान की शपथ दिलाई।
यहां प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट, डॉ. एलडी मिश्रा, डाॅ. योगेश जोशी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी, अंजलि देवी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, बीएलओ सुपरवाइजर वीरेंद्र बोरा, किशोर जोशी मौजूद रहे। संवाद