फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में दोे ब्लॉकों के मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

विज्ञापन
 पाटी ब्लॉक में पोलिंग पार्टियों को रवाना करती एसडीएम नीतेश डांगर। संवाद
विज्ञापन
चंपावत-पाटी। जिले के दो विकासखंडों लोहाघाट और पाटी में पहले चरण के लिए मतदान आज होगा। दोनों विकास खंडों में 143 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 387, बीडीसी की 70 सीटों के लिए 239 और जिला पंचायत की छह सीटों के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों ब्लॉकों के 83982 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन



लोहाघाट ब्लॉक के 59 ग्राम पंचायतों के 158 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां आठ में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। क्षेत्र पंचायत की 34 में 30 सीटों पर 92 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
आरओ विमी जोशी ने बताया कि लोहाघाट विकासखंड में 67 ग्राम पंचायतों के लिए 76 मतदान केंद्रों पर 85 मतदान स्थल हैं। 487 वार्ड में से तीन सीटों पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। यहां 38,654 मतदाताओं में से 18,694 महिला और 19,960 पुरुष मतदाता हैं। जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर मतदान होना है। एक सीट पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन

पाटी ब्लाॅक में 24 जुलाई को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए बुधवार को ब्लॉक कार्यालय से एसडीएम नितेश डांगर और आरओ डॉ. नंदन प्रसाद आगरी ने 84 ग्राम पंचायतों के लिए 97 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। आरओ डॉ. आगरी ने बताया कि पाटी ब्लाॅक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर 135 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। पाटी में 45,328 मतदाताओं में से 21,245 महिला और 24,083 पुरुष हैं।
प्रधान के 229 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में प्रधान के 76 सीटों पर मतदान होना है। आठ ग्राम पंचायतों प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसके साथ ही चार जिला पंचायत सीटों पर 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कानीकोट जिला पंचायत सदस्य की सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां को रवाना कर दिया गया है। सबसे पहले पाटी ब्लाॅक के दूरस्थ क्षेत्रों नौलियागांव, गौलडांडा, बिनवाल गांव, धरसों, थापलागूंठ के लिए पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय, एबीडीओ सुभाष चंद्र लोहनी, एआरओ संजय भट्ट समेत जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।


बिसारी बूथ पर सबसे पहले पहुंची पोलिंग पार्टी

पाटी के बिसारी बूथ पर सबसे पहले पोलिंग पार्टी पहुंची। ब्लाॅक मुख्यालय से महज तीन किमी की दूरी पर यह बूथ है। दूरस्थ क्षेत्र गौलडांडा में छह किमी पैदल चलकर देर शाम पोलिंग पार्टी बूथ तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें