फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कनलगांव में मतदाता बढ़े और बालेश्वर में हुए कम

Sun, 05 Jan 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका चंपावत में 2018 की अपेक्षा इस वर्ष के निकाय चुनाव में वार्ड चार कनलगांव में मतदाता बढ़ गए हैं। वहीं वार्ड नंबर आठ बालेश्वर वार्ड में मतदाताओं की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

कनलगांव में 2018 में 295 महिला और 271 पुरुष मतदाता थे। इस बार वार्ड में 423 महिला और 449 पुरुष मतदाता हैं। वार्ड में पिछली बार की अपेक्षा इस बार महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ गई है। वार्ड आठ बालेश्वर में 2018 में 490 महिला और 537 पुरुष मतदाता थे, लेकिन इस बार वार्ड में 477 महिला और 514 पुरुष मतदाता हैं। नगर पालिका के अन्य वार्डों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 2018 में निकाय में कुल मतदाता 6428 थे। इस बार नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 7486 हो गई है। इसमें 3605 महिला और 3881 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें