टनकपुर स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता से पूर्व मैदान में कोरोना से बचाव का संदेश देते कोरोना ?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना को हरा चुके लोगों की विभिन्न प्रतियोगिता के क्रम में सोमवार को खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के सहयोग से वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें 15 कोरोना योद्धाओं ने प्रतिभाग किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना को हरा चुके लोगों के बीच प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति सजगता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में फैला कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। बचाव के नियमों का पालन ही इसका एकमात्र उपचार है। प्रतिभागियों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे गए। वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी की देखरेख में चल रही प्रतियोगिताओं के आयोजन में थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसएसआई योगेश दत्त, शिक्षक चंद्र सिंह खोलिया, रचित वल्दिया, ललित मोहन भट्ट, खेल विभाग के सहायक प्रशिक्षक मुकेश शर्मा, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, उमेश राय आदि सहयोग दे रहे हैं।