फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल चैंपियनशिप पर स्टेडियम ट्रेनिज का कब्जा

Sat, 16 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर स्टेडियम ट्रेनिज ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। स्टेडियम मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और लोहाघाट के बीच हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


पांच राउंड की भिड़ंत में स्टेडियम ट्रेनिज ने लोहाघाट को लगातार तीन राउंड में 25-17, 26-24 एवं 25-20 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। मैच के मुख्य निर्णायक हयात सिंह चौहान और सहायक निर्णायक जगदेव सिंह, प्रदीप, हिमानी, प्रीति बोहरा, हेमा पांडेय, अमन कुमार थे। समापन पर मुख्य अतिथि कोतवाल विश्वकर्मा ने विजेता-उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, डॉ. घनश्याम तिवारी, चंद्रशेखर ओली, प्रकाश सिंह, गौरव खोलिया, चंदन सिंह मेवाड़ी, जीवन टम्टा, जगदीश तिवारी, जीवन कुमार, जेएस कुंवर, राजवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें