फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहना, राजस्व विभाग ने 15 लोगों का काटा चालान

विज्ञापन
चंपावत में मास्क को लेकर जागरूकता अभियान चलाती राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चंपावत। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। राजस्व विभाग की टीम की ओर से विभिन्न स्थानों पर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की नसीहत देने के अलावा मास्क नहीं पहनने पर चालान भी काटे गए। शनिवार को चलाए गए अभियान में विभिन्न स्थानों पर 15 लोगों को मास्क के बगैर सार्वजनिक स्थल पर घूमते पाए जाने पर चालान काटा गया। राजस्व निरीक्षक मोहन बंग्याल के नेतृत्व में चले अभियान में राजस्व उप निरीक्षक राजीव मेहरा, सुरजीत मेहता, कमल खर्कवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें