फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : बस बीस दिन में शुरू जाएगा चंपावत का आईसीयू

विज्ञापन
आईसीयू के चंपावत जिला अस्पताल में हो रहा निर्माण कार्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले के लोगों को जल्द ही आईसीयू (सघन निगरानी यूनिट) की सुविधा मिल सकेगी। इसे लेकर लटका कक्ष निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। काम पूरा होने के बाद जुलाई के मध्य तक इसे संचालित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। कोरोना महामारी के खतरे के बीच चंपावत जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार करते हुए अप्रैल में वैंटिलेटर देने के साथ ही आईसीयू का काम भी शुरू कराया गया था। आईसीयू के लिए जिला अस्पताल भवन के एक हिस्से में मरम्मत करा निर्माण का काम शुरू भी हुआ, लेकिन बजट जारी होने में देरी से दो सप्ताह से काम लटक गया था। अलबत्ता अब धन अवमुक्त होने पर काम शुरू हो गया है। कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई कमलेश जोशी का कहना है कि बजट मिल गया है, जल्द ही काम पूरा करा लिया जाएगा। आईसीयू निर्माण के लिए सांसद निधि से 37 लाख रुपये मिले हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी का कहना है कि जिला अस्पताल में छह शैय्याओं वाला आईसीयू बनाया जा रहा है। निर्माण पूरा होने व उपकरणों को इस्टॉल करने के बाद इसे शुरू करा दिया जाएगा। ---::: आईसीयू में मिलेगी ये खास सुविधाएं :: चंपावत। आईसीयू में न केवल मरीजों का बेहतर इलाज होगा, बल्कि उनकी देखरेख के लिए वेंटिलेटर सहित आधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ तकनीकी टीम भी होगी। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सुविधा मिल सकेगी। 24 घंटे सेवा देने वाले आईसीयू में वेंटिलेटर, रेडिएंट वार्मर, ऑक्सीजन कंसट्रेटर, इनफ्यूजन पंप, मल्टीपेरामीटर मॉनीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, लेरिंगोस्कोप सहित कई उपकरण भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें