फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण को एकजुटता से उठाएंगे आवाज

Sun, 16 Sep 2018 10:09 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में उपनल कर्मियों की बैठक को संबोधित करते कर्मचारी नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपनल कर्मियों ने एकजुटता के साथ संघर्ष करने का आह्वान किया। यहां संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री त्रिभुवन सिंह बसेड़ा की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में नियमितीकरण और सम्मानजनक मानदेय की आवाज उठाने की बात कही गई।
विज्ञापन


उपनल नेता पीएस धामी और बसंत भट्ट ने कहा कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत के माध्यम से उपनल कर्मियों के सुरक्षित भविष्य के लिए नियमावली तैयार की जा रही है।  

नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पवन डुंगरिया को अध्यक्ष, हरिबल्लभ कुलेठा को उपाध्यक्ष, अमित भट्ट को कोषाध्यक्ष, मनोज गड़कोटी को महामंत्री, कमल बुंगला को संयुक्त सचिव और राजेंद्र प्रसाद को प्रचार मंत्री बनाया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कर्मियों के हितों के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राकेश सिंह, नवीन चंद्र जोशी, सचिन कुमार, देवेंद्र बोरा, मनीष ढेक, मनोज, चंदन सिंह, पुष्कर चंद्र, गोपाल राम, कमल सिंह, विनोद कर्नाटक, खिलानंद भट्ट, प्रकाश जोशी, राकेश मनराल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें