प्राथमिक स्तर की ब्लॉक स्तरीय खोखो प्रतियोगिता में शिरकत करतीं बालिकाएं।
- फोटो : AMAR UJALA
शिक्षा विभाग प्राथमिक स्तर की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। शनिवार को स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो प्राथमिक वर्ग बालक, बालिका में प्रावि आमबाग, कब्बडी बालिका में आमबाग और बालक वर्ग में चंदनी प्राथमिक विद्यालय ने बाजी मारी।
सुलेख हिंदी में विजन पब्लिक स्कूल की तनवी यादव, अंग्रेजी में जेएन स्कूल के शिवेन, मानचित्र प्रतियोगिता में दक्ष जोशी और लोकनृत्य में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल रहे। वहां ब्लॉक समन्वयक देवीदत्त जोशी, दिवाकर भट्ट, नवल तिवारी, हरीया पाठक, राकेश रावत आदि मौजूद थे।