चंपावत जिला सभागार में दो दिनी कार्यशाला में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सतत विकास लक्ष्य को लेकर जिला सभागार में हुई कार्यशाला में प्रभारी डीएम टीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के चार समूह बनाकर जिला स्तरीय अधिकारियों को विजन वर्ष 2030 को लक्ष्य मानकर योजना आयोग के 17 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कर्मचारियों और अधिकारियों से पर्यावरण से छेड़छाड़ करे बिना सतत विकास के लिए योजनाएं बनाकर उसी अनुरूप कार्य करने को कहा। सीडीओ आरएस रावत ने कहा कि विभाग आपसी समन्वय बना गुणवत्ता के साथ विकास के कार्य कर लोगों को लाभान्वित करें। कार्यशाला में सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस के नितीश कौशिक के अलावा देहरादून और गुरुग्राम से आए विशेषज्ञों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर आधारित क्रियाकलापों पर वक्तव्य दिए। इस मौके पर डीडीओ एसके पंत, एसडीओ वन एमएम भट्ट, एएमई जिला पंचायत राजेश कुमार, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, डीडीएमओ मनोज पांडेय, जिला अर्थ संख्या अधिकारी एनबी बचखेती, गिरधर भट्ट, शंकर, मनीष जोशी, सरैन जैकब, स्मृति खेरा आदि रहे।