चंपावत। देवीधुरा में जल संस्थान के एक कर्मी का वीडियो वायरल होने के मामले की जांच होगी। वीडियो में कनेक्शन देने के एवज में अधिक रुपये वसूलने का जिक्र हो रहा है। जल संस्थान के ईई विलाल युनूस ने सहायक अभियंता को मामले का जांच अधिकारी बनाया गया।
छह मिनट 13 सेकेंड के शुक्रवार को वायरल हुए इस वीडियो में चार लोगों से पेयजल कनेक्शन के लिए ज्यादा रकम ऐंठने की बात सामने आई है। वीडियो में कनेक्शन के लिए चार से आठ हजार रुपये अधिक वसूलने की बात उजागर हुई है। जल संस्थान के ईई युनूस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एई पवन बिष्ट को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।