आईटीबीपी 36वीं वाहिनी द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में दमखम दिखाते छात्र छात्राएं।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी की ओर से छात्र-छात्राओं के मैराथन दौड़ में नवोदय के विपिन और जीआईसी सुंई की बबीता ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को कारगिल विजय दिवस के दिन 26 जुलाई को वाहिनी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
रविवार को वाहिनी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर पांच किमी लंबी मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन में जीआईसी सुंई और राजीव नवोदय विद्यालय के 30-30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं में जीआईसी सुंई की बबीता जोशी, दीया, सुनीता जोशी, राजीव नवोदय विद्यालय की पूजा, शिवानी पहले पांच स्थानों में रही। जबकि छात्रों में राजीव नवोदय के विपिन, जीआईसी सुंई के करन कुमार, कमल, अमित, नवोदय के अमन कुमार पहले पांच स्थानों में रहे। आयोजन में हिमवीरों के अलावा दोनों विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी सहयोग किया।