फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले

Tue, 17 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
elections - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची घोषित की जा रही है। वहीं संभावित दावेदारों की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले भी लगातार प्रकाश में आने लगे हैं। ताजा मामले में चंपावत विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


गहतोड़ी पर अनधिकृत रूप से सरकारी संपत्ति में चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के साथ ही बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति के छोले, पूरी, खीर का भंडारा लगाने का आरोप लगाया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभा सीटों में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से गठित विभिन्न सर्विलांस, स्टैटिक टीमें लगातार निगरानी का कार्य कर रही हैं।

विरोधी दलों की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिलने पर भी संबंधित प्रत्याशी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। चंपावत विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन पर संबंधित प्रत्याशियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसका निर्धारित समय पर जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चंपावत। जिले की चंपावत, लोहाघाट विधानसभा सीट में चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के बाद अब तक प्रत्याशियों को नौ बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। लोहाघाट सीट में जहां भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर किमतोली में बिना अनुमति के चुनावी सभा करने पर नोटिस भेजा गया है।

वहीं कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी पर बाराकोट में बिना अनुमति जनसभा करने, सरकारी संपत्ति में चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को भी प्रचार सामग्री हटाने के मामले में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें