फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों की हरकत से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नशेड़ी और अराजक तत्वों की गलत हरकत से महिलाओं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनकी डर से महिलाओं का अकेले घास और लकड़ी के लिए जंगल जाना मुश्किल हो गया है। अराजक तत्व महिलाओं से अभद्रता करने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत की मीट मंडी, सब्जी मंडी के पीछे, शिवालय पार्क, मायावती रोड, देवीधार, मेलकुना, देवराडी बैंड बाईपास, पुलहिंडोला रोड के समीप अराजक तत्व अक्सर शराब पीते हैं। इसके चलते महिलाएं घास, लकड़ी आदि के लिए जंगल जाने, और यहां से अकेले निकलने में कतरा रही हैं। प्रधानाध्यापक केसी पांडेय का कहना है कि नशेड़ियों की ओर से कई बार स्कूल में भी तोड़फोड़ की जा चुकी है। ग्राम प्रधान सोनू बिष्ट, शिवराज सिंह, मनोज कापड़ी, कमलेश राय, पीसी जोशी आदि ने पुलिस प्रशासन से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ मनीष खत्री का कहना है कि पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इन अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें