बाराकोट-रामेश्वर मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन सौं
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-रामेश्वर मोटर मार्ग पर वर्षों से डामरीकरण न होने पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन सौंप जल्द डामरीकरण कराने की मांग की है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा कि बाराकोट ब्लॉक में ग्राम पंचायत ओखलंज से बाराकोट रामेश्वर मार्ग में प्रथम चरण का कार्य करीब वर्ष 1995 में हो गया था। इसमें 28 वर्ष बाद भी न तो डामरीकरण और न ही यह मार्ग रामेश्वर तक जोड़ा गया है। कहा कि इस मोटर मार्ग को मिरतोली से सिंगदा रामेश्वर तक मिलाने से ग्राम पंचायत ओखलंज, मिरतोली, च्यूरानी, कोठेरा, सिंगदा मयो, पुनई, पट्टयूड़ा, बौतड़ी के गांवों को लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, सांसद प्रतिनिधि बहादुर फर्त्याल, ग्राम प्रधान ओखलंज राकेश बोरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि च्यूरानी विनोद अधिकारी, बीडीसी सदस्य दीपक भंडारी, राम प्रसाद कालाकोटी आदि थे।