फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 08 Jan 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के ग्रामपंचायत पाटन पाटनी के कनेड़ा प्रेमनगर तोक में हर घर जल योजना में हो रही देरी पर 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के कनेड़ा, प्रेमनगर तोक में हर घर नल हर घर जल योजना के कार्य में हो रही देरी होने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। योजना का कार्य शीघ्र पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व करोड़ों की लागत से हर घर नल हर घर जल योजना के तहत यहां रहने वाले करीब 400 परिवारों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराना था। योजना में रोडवेज क्षेत्र के नीचे गधेरे में ट्यूबवेल और पाटन गांव के ऊपर पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव था, इससे प्रेमनगर में पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति होनी थी लेकिन अब तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य तक शुरू नहीं हुआ है। छह माह पहले ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन के बाद विभाग ने कनेड़ा तोक में पंप हाउस बनवाया और बिजली लाइन बिछाई, लेकिन इसके बाद कोई प्रगति नहीं हुई। विभाग बार-बार टालमटोल कर रहा है।
इससे क्षेत्रवासी गदेरों, गाड़-गधेरों और प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। अभी तक किसी भी घर में पाइपलाइन से जलापूर्ति नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने योजना की निष्पक्ष जांच करा कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि सोमवार 12 जनवरी को प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार और क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार से मुलाकात कर निर्माण कार्य पूरा करने की मांग करेंगे। इस दौरान भूपेश सिंह देव, आनंद सिंह, मोहन जोशी, हयात सिंह तड़ागी, हरीश अधिकारी, सुंदर नाथ गोस्वामी, अमरनाथ, नरेंद्र चौधरी, जगदीश चंद्र, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

बजट की कमी से निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है। धन अवमुक्त होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - पवन बिष्ट सहायक अभियंता जल संस्थान लोहाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें