फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरोड़ा को चैनलाइज करने का ग्रामीणों ने किया विरोध 

Thu, 01 Jun 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
चैनलाइन करने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आपदा नियंत्रण के लिए रिवर ट्रेनिंग योजना के तहत नायकगोठ गांव से किरोड़ा रोखड़ के राजस्व क्षेत्र में नाले को चैनलाइज किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने गांव की ओर हो रहे भू-कटाव रोकने के लिए नाले के अप स्ट्रीम वन क्षेेत्र में भी नाले को चैनलाइज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कहा राजस्व क्षेत्र में चैनलाइज किए जाने से गांव को भू-कटाव से राहत मिलेगी।  प्रदेश सरकार ने गांवों को भू-कटाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए रिवर ट्रेनिंग योजना के तहत नदी-नालों को चैनलाइज किए जाने का काम आवंटित किया है। इसी के तहत नायकगोठ व थ्वालखेड़ा के बीच आफत मचाने वाले किरोड़ा नाले को भी चैनलाइज करने का काम शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार को चैनलाइज का कार्य शुरू होते ही ग्रामीण विरोध में उतर आए।

उन्होंने कहा कि नाले को बेशक चैनलाइज किया जाए, लेकिन अप स्ट्रीम के वन क्षेत्र में भी नाले को चैनलाइज किए जाने से नाले से सटे गांवों में भू-कटाव की समस्या दूर हो पाएगी। इधर एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए फिलहाल चैनलाइज का काम रोक दिया गया है। रिवर ट्रेनिंग योजना के तहत नायकगोठ व थ्वालखेड़ा ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद ही कार्य की अनुमति दी गई है। वन कर्मियों की मौजूदगी में अप स्टीम के वन क्षेत्र में भी नाले को चैनलाइजिंग का कार्य कराया जा रहा है। फिर भी ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं तो उनकी शंकाओं को दूर कर कार्य शुरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें