फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट में ग्रामीणों ने मोबाइल कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
बाराकोट में खराब मोबाइल नेटवर्क के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में सरकारी और निजी मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क सही न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने मोबाइल कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन से मोबाइल नेटवर्क सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से बाराकोट क्षेत्र में मोबाइल सेवाएं चरमराई हुईं हैं। मोबाइल के नेटवर्क सही न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत के चलते ऑनलाइन कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। खराब नेटवर्क के चलते लोगों की सही ढंग से बात नहीं हो पा रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने मोबाइल कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में नगेंद्र कुमार जोशी, रमेश चंद्र जोशी, देवेंद्र अधिकारी, नंदा बल्लभ जोशी, विनोद जोशी, दुर्गेश जोशी, नकुल जोशी, नवल जोशी, सुनील जोशी, हेमा देवी, मीना देवी, जगदीश जोशी आदि शामिल थे। दूसरी तरफ बीएसएनएल के अभियंता संजीव कन्नौजिया का कहना है कि विगत दिनों बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद कुछ समय सेवा बाधित रही। विद्युुत कनेक्शन जुड़ने के बाद बीएसएनएल की सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें