फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा के विकास के लिए मुखर हुए ग्रामीण, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
देवीधुरा में दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा क्षेत्र के लोगों ने इलाके की बुनियादी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। देवीधुरा संघर्ष समिति ने कहा कि चंपावत जिले का प्रमुख आध्यात्मिक स्थल होने के बावजूद क्षेत्र में आवश्यकीय सुविधा का अभाव है।
विज्ञापन

नागरिकों ने मां बाराही धाम के बग्वाली मेले को राजकीय मेला घोषित करने और इस संबंध में शासनादेश जारी करने की मांग की है। ग्रामीणों ने देवीधुरा में प्रदर्शन करते हुए आगे आंदोलन तेज करने एलान किया। ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नवीन राणा, चंदन सिंह, रमेश राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, सचिव चेतन चम्याल, गोकुल कोहली, मनोज कठायत, देव सिंह बिष्ट, ध्यान सिंह मेहरा, भगवान राम, संदीप वर्मा, कमल सिंह, भुवन जोशी आदि शामिल थे।
देवीधुरा के विकास को उठाई ये प्रमुख मांगें
देवीधुरा को उप तहसील का दर्जा देने, देवीधुरा के राजकीय एलोपैथिक अस्पताल का उच्चीकरण, आदर्श डिग्री कॉलेज देवीधुरा में स्नातक स्तर पर नए विषयों की मंजूरी, देवीधुरा में एसबीआई की शाखा खोलने के साथ एटीएम की सुविधा देने, रीठाखाल में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, केदारनाथ से रीठाखाल तक पांच किमी सड़क निर्माण, देवीधुरा डिग्री कॉलेज जाने वाली सड़क का निर्माण, देवीधुरा में लिफ्ट पेयजल योजना का पुनर्गठन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें